{"_id":"5f42b0178ebc3e3cbb4e0458","slug":"classes-will-run-on-tv-the-government-released-the-timetable-baghpat-news-mrt497511463","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर चलेंगी अब कक्षाएं, शासन ने जारी की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी पर चलेंगी अब कक्षाएं, शासन ने जारी की समय सारिणी
विज्ञापन
- प्रधानाचार्यों को दिए छात्रों तक समय सारणी पहुंचाने के निर्देश
- समय-समय पर करनी होगी छात्रों की मॉनिटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने टीवी पर शरू हो रही कक्षाओं की समय सारिणी जारी कर कर दी है तथा माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे इसे छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। इसके अलावा प्रधानाचार्य टीवी पर चलने वाली क्लास में भाग लेने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग भी करेंगे।
शासन ने एंड्रायड फोन के अभाव में छात्रों का शिक्षण प्रभावित न हो इसके लिए टीवी पर कक्षाएं शुरु की हैं। 18 अगस्त से दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल पर कक्षा नौंवी से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्रधानाचार्यों को 24 अगस्त से 28 अगस्त तक की टीवी पर प्रसारित होने वाले पाठ्यक्रमों की सूची एवं समय सारणी उपलब्ध कराई गई है। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शिक्षण प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानाचार्य को समय सारणी छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा टीवी पर चलने वाली कक्षाओं की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग भी करेेंगे। प्रधानाचार्य क्लास के अगले दिन टीवी पर प्रसारित हुए विषय के बारे में बच्चों से जानकारी प्राप्त कर उनकी मॉनिटिरिंग कर कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रेखा सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय सारणी जारी कर छात्रों को उपलब्ध कराने व शिक्षण की मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रकार रहेगी समय सारिणी
- दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक तथा शाम को साढ़े चार बजे से शाम साढ़े छह बजे तक नौवीं व 11वीं की कक्षा के पाठ्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से दो बजे तक, ढाई बजे से तीन बजे तक, साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक तथा शाम साढे़ पांच बजे से साढ़े छह बजे तक दसवीं व 12वीं की कक्षाओं के अलग-अलग विषयों का शिक्षण होगा।