फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Classes 6 to 8 will start without textbooks

बिना पाठ्य पुस्तकों के शुरू होंगी कक्षा छह से आठवीं की कक्षाएं

Mon, 23 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Classes 6 to 8 will start without textbooks
- 84 शीर्षक में केवल 58 शीर्षक की पुस्तकें मिली
विज्ञापन

- 38 शीर्षक की पुस्तकों का सत्यापन पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन बिना पाठ्य पुस्तक के शुरू किया जाएगा। जिले में 84 शीर्षक की पुस्तकों में से केवल 58 शीर्षक की पुस्तकें ही उपलब्ध है। अभी तक 38 शीर्षक की पुस्तकों का ही सत्यापन पूरा हो पाया है। इससे विद्यालय खुलने पर बच्चों को बिना पाठ्य पुस्तकों के शिक्षण कार्य करना होगा।
शासन ने सोमवार को कक्षा छह से आठवीं तक और एक सितंबर से प्राथमिक स्तर की कक्षाओं का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए है। इसके लिए विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। लेकिन विद्यालय बंद होने के कारण पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है। इसके अलावा जिले में अभी सभी शीर्षक की पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं है। जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक 84 शीर्षक की पुस्तकें है। शासन स्तर से 58 शीर्षक की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी है और जिला स्तर पर 38 शीर्षक की पुस्तकों का सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन हो चुकी पाठ्य पुस्तकों को बच्चों को वितरित करने के लिए ब्लॉक में भिजवाया जा रहा है। विद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरू होने पर बच्चों को किताबों का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

तिलक लगाकर किया जाएगा छात्रों का स्वागत
बीएसए राघवेेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को विद्यालयों में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, सफाई व्यवस्था पूरी कराने और शिक्षण के दौरान बच्चों को कोविड-19 नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed