फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes between two sides over minor issue in Jaunmana, many injured

जौनमाना में मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two sides over minor issue in Jaunmana, many injured
पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौनमाना गांव में शुक्रवार की देर रात्रि मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को चालान किया है।
घायलों में एक पक्ष से फूल कुमार पुत्र दरियाव, रविंद्र, छोटू, सोनम, बबली और दूसरे पक्ष से नरेंद्र पुत्र ओमी सहित कई लोग घायल हुए है। बताया कि किसी बात को लेकर शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी। उस वक्त गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था। मगर, शुक्रवार की देर रात फिर से दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शांति भंग की धाराओं मेें दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान किया गया है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed