फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clashes between two sides in Jalalpur, six injured

जलालपुर में दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Sat, 03 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two sides in Jalalpur, six injured
बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव में शनिवार को एक धार्मिक स्थल में एक बच्चे द्वारा शौच करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में शनिवार को एक बच्चे ने धार्मिक स्थल में शौच कर दिया। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से एकदूसरे पर हमला कर दिया। तकरीबन 20 मिनट तक संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों से शहरुन पुत्र जबरदीन, वसीला पत्नी कासा, कासा पुत्र सयीमुदीन, रावत पुत्र अलीमुदीन, शाहीन पुत्री रावत व मनसूब घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को हिरासत मेेें ले लिया। साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर आ गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed