फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cities and towns become ponds in a little rain

नगर पालिका व पंचायत क्षेत्रों में जल निकासी नहीं होने से बुरा हाल, चेयरमैन व अफसर नहीं कराते समाधान

Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Cities and towns become ponds in a little rain
बागपत के पक्काघाट स्थित इस्लामनगर कालोनी में जलभराव के बीच घर जाती बच्ची - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश ने नगर पालिका व पंचायतों में विकास कार्यों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, दोघट, टीकरी, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव हो जाता है और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बागपत में एक महिला की गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो चुकी है। हालात यह है कि हादसे के बाद प्रशासन को मकानों को खाली कराना पड़ा। दिन ब दिन जल निकासी की लाइलाज होती समस्या पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका
यमुना घाट के आसपास की कालोनी व मुहल्लों में जलभराव की समस्या है। यहां कालोनी व मोहल्ले वह काफी नीचे है और वहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा शहर में नालों की सफाई नहीं होने के कारण भी बारिश होने पर जलभराव की समस्या होती है।
विज्ञापन

बड़ौत नगर पालिका
नगर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है तो नालों पर अतिक्रमण होने के कारण सफाई नहीं होती है। नगर में आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके बावजूद पानी निकासी के लिए नए नाले नहीं बनाए गए है और अन्य कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है। नालों पर अतिक्रमण होने के कारण उनकी सफाई पिछले कई साल से नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका
नगर में नालों की सफाई नहीं होती है और नाले अटे होने के कारण बारिश में जल निकासी नहीं होती है। इस कारण रास्तों व मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। यहां भी आबादी बढ़ने के बावजूद नए नाले तक नहीं बनाए गए, जिससे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो सके।
छपरौली नगर पंचायत
नगर में जल निकासी नहीं होने का सबसे बड़ा कारण नाले का अवरूद्ध होना और तालाब पर अतिक्रमण होना है। तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण वह खत्म हो रहा है और पानी निकासी की कोई जगह नहीं होने के कारण वह रास्तों में कई फुट तक भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
दोघट नगर पंचायत
यहां पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है कि यहां तालाब की खोदाई नहीं हुई है। इसके साथ ही तालाब पर अतिक्रमण भी बड़ी समस्या है। अगर तालाब की खोदाई हो जाती है तो वहां पानी एकत्र हो सकता है और रास्तों में जलभराव नहीं होगा। नगर पंचायत के अधिकारी तालाब खोदाई के लिए बजट नहीं होने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ा लेते है।
टीकरी नगर पंचायत
नगर से पानी की निकासी के लिए पहले नाला बना हुआ था और उसके सहारे पानी कृष्णा नदी में जाता था। लेकिन चकबंदी में नाले की जमीन किसानों को आवंटित कर दी गई थी और अब पानी निकासी के लिए चौगामा नहर तक पाइपलाइन बिछाई हुई है। मोटरपंप के सहारे ही पानी निकासी होती है। इसलिए बारिश होने पर कई दिनों तक पानी भरा रहता है। यहां भी पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत
जिस तालाब में नगर का पानी जाता है, वह भर चुका है। वहां आसपास कोई ऐसा नाला नहीं है, जिससे तालाब के पानी की निकासी हो सके। इस कारण ही कई जगह पानी भर जाता है। तालाब से पानी की निकासी की व्यवस्था होने पर समस्या का समाधान हो सकता है।
अमीनगर सराय नगर पंचायत
नगर में नालों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण अवरूद्ध रहते है और उनसे बारिश के पानी की निकासी नहीं होती है। बारिश के दौरान वहां काफी पानी भर जाता है और उसे निकलने में कई घंटे लग जाते है। वहां नालियां भी अवरूद्ध रहती है, जिससे यह समस्या होती है।
हर माह एक करोड़ से ज्यादा हो रहा सफाई कर्मियों पर खर्च
स्थानीय निकाय सफाईकर्मी वेतन पर खर्च
बागपत 150 26
बडौत 261 50
खेकड़ा 98 09
टीकरी 40 08
दोघट 51 09
अमीनगर सराय 41 07
अग्रवाल मंडी टटीरी 52 07
(हर माह वेतन पर खर्च लाख रुपये में)
-नगर में अधिकतर उन जगहों पर पानी निकासी की समस्या है जो निचला क्षेत्र पड़ता है। वहां भी पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डलवाई जा रही है और यह काम जल्द पूरा हो जाएगा। इससे काफी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा भी नालों की सफाई समय-समय पर कराई जाती है, जिससे पानी निकासी की समस्या नहीं हो। राजूद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका बागपत
-यहां नालों पर दुकानों का अतिक्रमण हो रहा है, जिससे उनकी सफाई नहीं हो पाती है। इसको लेकर व्यापारियों से कई बार बैठक हो चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा। नाले भी पुराने होने के कारण काफी छोटे है, जिससे पानी निकासी सही से नहीं होती है। इसका जल्द ही कोई समाधान किया जाएगा। दुष्यंत उर्फ अमित राणा, चेयरमैन नगर पालिका बड़ौत

-हमारे यहां के दोनों तालाब पानी से भर चुके है और यहां आसपास ऐसी कोई नहर या नाला भी नहीं है, जिसमें तालाब के पानी की निकासी हो सके। अब तालाब को जल्द ही खाली कराने की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे कस्बे में जलभराव की समस्या दूर हो सके। विनोद कुमार, चेयरमैन नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed