फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cinema ticket cheaper, gas cylinders expensive

सिनेमा का टिकट सस्ता, गैस सिलेंडर महंगा

Sun, 02 Jul 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर लग चुका है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में करीब साढ़े 12 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। सिनेमा के टिकट का दाम कम हुआ है। पहले जो टिकट 70 रुपये का था, जीएसटी लगने के बाद अब वह सिर्फ 50 रुपये में मिला। इससे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


बागपत में गैस एजेंसी संचालक अजय चौहान ने बताया कि रसोई गैस पर जीएसटी लगाकर ही उन्हें सप्लाई मिली है। जीएसटी से पहले जिस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 555 रुपये थे, अब उसकी कीमत 567.50 रुपये होगी।
विज्ञापन


पांच फीसदी जीएसटी लगा है, लेकिन सर्विस टैक्स कम हो गया है। इस कारण सिर्फ 12 रुपये 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट पहले 1091 रुपये थे, यह भी अब बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा के टिकट की बात करें तो यहां दर्शकों को जीएसटी से लाभ हुआ है। बड़ौत के सारंग सिनेमा के मैनेजर अजय शर्मा ने बताया कि जीएसटी लगने पर टिकट की दरों में कमी आई है। पहले जो टिकट 100 रुपये का था, अब वह सिर्फ 70 रुपये में दिया गया। जो टिकट 70 रुपये का था वह दर्शकों को 50 रुपये में दिया गया है। हालांकि पहले दिन टिकट की दर कम होने से सिनेमा के बाजार पर कोई फायदा नजर नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed