{"_id":"621a5fe19ba46212276f7133","slug":"chowmein-seller-dies-in-road-accident-partner-injured-kahkra-news-mrt5784011196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चाऊमीन विक्रेता की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चाऊमीन विक्रेता की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
पाठशाला रोड पर टेंपो की टक्कर लगने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। पाठशाला रोड पर टेंपो की टक्कर लगने से बड़ागांव निवासी चाऊमीन विक्रेता और उसका साथी होटल मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुर्घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
बड़ागांव निवासी शाहिद खेकड़ा में पाठशाला बस स्टैंड पर होटल चलाता है। होटल के पास ही बड़ागांव निवासी उसका साथी वकील (30) चाऊमीन का ठेला लगाता था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दोनों होटल बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। खेकड़ा पाठशाला रोड पर एक फैक्ट्री के पास सामने से टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने वकील को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने रात में ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। उधर, आरोपी टेंपो चालक फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने टेंपो चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुराग लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।