{"_id":"62a0e02e7cfacc7b166be914","slug":"chowgama-canal-project-will-start-soon-eight-and-a-half-thousand-hectares-of-land-will-be-irrigated-baghpat-news-mrt592094010","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा नहर परियोजना जल्द होगी शुरू, साढ़े आठ हजार हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा नहर परियोजना जल्द होगी शुरू, साढ़े आठ हजार हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
विज्ञापन
लखनऊ में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात करते छपरौली के पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह र?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह के प्रयासों के बाद शासन से मिली परियोजना पूरी करने की स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौगामा नहर परियोजना से जुड़े किसानों के लिए खुशखबरी है। खेतों की सिंचाई के लिए जल्द ही चौगामा नहर परियोजना पूरी कराकर शुरू करा दी जाएगी। इससे साढ़े आठ हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह के प्रयासों से शासन से परियोजना पूरी करने की स्वीकृति मिल गई है।
चौगामा क्षेत्र की कृषि भूमि की सिंचाई के लिए चौगामा नहर परियोजना की शुरुआत 43 साल पहले हुई थी। मगर, पूर्वी यमुना नहर में पानी की कमी होने के कारण परियोजना अधर में लटक गई थी। इससे किसान परियोजना का लाभ लेने से वंचित रह गए थे। पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह ने चौगामा नहर परियोजना को पूर्ण कराने के लिए काफी प्रयास किए। इस मामले में मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री से भी मुलाकात की। इसका परिणाम यह हुआ कि चौगामा नहर परियोजना को पूरा करने की स्वीकृति दे दी गई। इसकी जानकारी होते ही किसानों में खुशी का माहौल है। परियोजना के तहत चौगामा क्षेत्र की साढ़े आठ हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई कराई जाएगी। पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि अधूरी पड़ी नहर व रजबहे को पूरा करने, खेतों के पुल बनाने और चौगामा नहर मे 650 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की नई परियोजना को पहले भी शासन स्तर पर स्वीकृत करा लिया गया था, लेकिन बजट आवंटित नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही चौगामा न हर परियोजना को पूर्ण कर किसानों को सौगात दी जाएगी।