{"_id":"6138facc8ebc3e7ac075720e","slug":"chowdhary-ajit-singh-s-ritual-turban-on-12-thousands-of-supporters-will-gather-baghpat-news-mrt555364195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी 12 को, जुटेंगे हजारों समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी 12 को, जुटेंगे हजारों समर्थक
विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में आयोजित बैठक में भाग लेते रालोद पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़ मथुरा, आगरा, हापुड़, गाजियाबाद आदि जिलों से पहुंचेंगे लोग
उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली प्रदेशों के खाप चौधरियों को भी भेजी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/छपरौली (बागपत)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी 12 सितंबर को विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली के मैदान में होगी। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अलीगढ़ मथुरा, आगरा, हापुड़, गाजियाबाद आदि जिलों से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली प्रदेशों के खाप चौधरियों को भी सूचना भेजी गई है।
सरूरपुर गांव में राष्ट्रीय लोक दल की सभा में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर और हस्तिनापुर के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अरुण तोमर बॉबी ने कार्यक्रम सुबह 10 बजे हवन के साथ शुरू होगा। दिवंगत चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने के उपरांत युवा किसान नेता जयंत चौधरी की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम किया जाएगा। सभा में पूर्व प्रमुख सुभाष गुर्जर, मास्टर मनोज तोमर, सूबेदार ओमप्रकाश, सतबीर चेयरमैन ने भी संबोधित किया। बड़ौत में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि शोक सभा के लिए 10 पंडाल की व्यवस्था की गई है। ट्रैक्टर व बसों के आने के लिए रूट तय किए गए हैं। बताया कि बड़ौत-छपरोली रूट की बसें, ट्रैक्टर हलालपुर मंदिर से बदरखा होते हुए, शामली चौगामा क्षेत्र की बसें राठौड रोड पर ब्लॉक के पास रुकेगी। कुर्डी की तरफ से छपरौली आने वाले वाहन भी छपरौली से बाहर सड़क पर पार्क किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, अहमद हमीद, अरुण तोमर बोबी, डॉक्टर साहब सिंह, परमेंद्र तोमर, जय वीर सिंह एडवोकेट, सुरेश, संजीव मान, विकास प्रधान, सुभाष प्रमुख, डा योगेश जिंदल, विश्वास चौधरी, सागर तोमर, यशवंत तोमर, संदीप तेवतिया, कुलदीप मलिक, विनीत मान, निशांत तोमर शामिल रहे।
उधर, छपरौली कस्बे की धंधान पट्टी की चौधरी चौपाल पर भी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। चौधरी चरण सिंह चौधरी व चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों पर भी मंथन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता इंद्रपाल रठौड़ा व संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर विकास प्रधान, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, विजयपाल, नरेंद्र, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।