फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children will get home isolation facility in transition

बच्चों को संक्रमण में मिलेगी होम आइसोलेनशन की सुविधा

Mon, 31 May 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children will get home isolation facility in transition
तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू
विज्ञापन

गंभीर स्थिति में ही बच्चों को कराया जाएगा अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों को भी संक्रमण होने पर होम आइसोलेशन की सुविधा मिलेगी। संक्रमण होने पर बच्चों के उपचार के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। गंभीर स्थिति होने पर ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के लिए काफी संवेदनशील बताई जा रही है। इसे देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में जिन बच्चों का ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा। जिला अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू तैयार कराया जा रहा है। सामान्य लक्षण वाले बच्चों को होम आइसोलेशन की व्यवस्था दी जाएगी। लक्षण विहीन बच्चों को घर पर रखकर ही उपचार दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेट बच्चों की मॉनिटिरिंग करेगी। संक्रमण होने पर बच्चों को बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और थकावट हो सकती है। इसके अलावा सूंघने और स्वाद में बदलाव, नाक बहना, गले में खरास, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, मांसपेसियों में तकलीफ होने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed