{"_id":"643ef4a92b4375b339047fd4","slug":"children-suffering-from-heat-in-schools-even-water-shortage-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-504-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूलों में गर्मी से बेहाल बच्चे, पानी तक की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूलों में गर्मी से बेहाल बच्चे, पानी तक की किल्लत
Wed, 19 Apr 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में बच्चे गर्मी से परेशान है तो पानी की किल्लत तक से जूझना पड़ता है। जहां मवीकलां के स्कूल में पिछले बीस दिन से बिजली कनेक्शन कटा हुआ है और वहां बच्चे गर्मी में परेशान रहते है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दस बजे के बाद होने के कारण भी परेशानी बढ़ रही है, क्योंकि अधिकतर स्कूलों में इन्वर्टर ही नहीं है। जिले में 532 विद्यालय हैं, जिनमें 64 उच्च प्राथमिक और 332 प्राथमिक हैं। वहीं, 136 कंपोजिट विद्यालय हैं, जहां गर्मी में समस्या बढ़ गई है।
बिल जमा नहीं होने पर काटा कनेक्शन, गर्मी में छात्र परेशान
ऊर्जा निगम ने प्राथमिक विद्यालय मवीकलां का कनेक्शन बीस दिन पहले बिल बकाया होने के कारण काट दिया है। छात्र 20 दिन से गर्मी में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो रहे है। इससे पानी की समस्या भी होने लगी है। इस बारे में शिक्षा विभाग व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका संजीव कुमार तोमर ने बताया कि इस बारे में टोल फ्री नंबर और कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
स्कूलों में नहीं इन्वर्टर, बिजली आने पर चलते है पंखे
आदमपुर के कंपोजिट विद्यालय में बिजली है, मगर इन्वर्टर नहीं है। बिजली आने पर ही स्कूल में पंंखा चलता है। बिजली जाने पर बच्चों को गर्मी में पढ़ाई करने के लिए विवश होना पड़ता है। प्रधानाध्यापक कैलाश चंद ने बताया कि स्कूल में सबमर्सिबल है, मगर बिजली जाने पर हैंडपंप से पेयजल की व्यवस्था की जाती है। ऐसी ही हालत खेकड़ा क्षेत्र के हसनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की है। बिजली जाने पर छात्रों को गर्मी में पढ़ाई करने के लिए विवश होना पड़ता है। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय लहचौड़ा में भी इन्वर्टर न होने के कारण बिजली जाने पर छात्रों को गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
भागौट में एक सप्ताह से खराब पड़ा पंखा
प्राथमिक विद्यालय भागौट में पिछले एक सप्ताह से पंखा खराब पड़ा है और स्कूल में इन्वर्टर भी नही है। गर्मी में बिजली आने के बावजूद छात्रों की बिना पंखे के हालत खराब हो रही है और उन्हें गर्मी में पढ़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। स्कूल की पानी की टंकी भी खराब पड़ी है। छात्र-छात्राओं पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है।
तीन घंटे गर्मी में रहते हैं विद्यार्थी
जिन स्कूलों में विद्युत कनेक्शन है और पंखे लगे हैं। वहां भी सुबह को करीब तीन घंटे छात्रों को गर्मी में बैठना पड़ता है। देहात में आपूर्ति सुबह दस बजे से होती है। वहीं क्षेत्र के 90 फीसदी स्कूलों में इन्वर्टर नहीं हैं। स्कूलों में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी आराम से कार्यालयों में एसी में बैठते है।
स्कूल का बिल जमा क्यों नहीं कराया जा रहा है, इसका पता कराकर बिल जमा कराया जाएगा। जिन जगहों पर पानी की समस्या है या पंखे खराब है, उस समस्या को भी दूर किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। राजकमल यादव, जिलाधिकारी