फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children showed their strength on the second day of sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चों ने दिखाया दमखम

Tue, 08 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children showed their strength on the second day of sports competition
बड़ौत। सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्द्धाओं में दम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चारों हाउस के खिलाड़ियों ने अपने-अपने हाउस को जीत हासिल कराने के लिए कड़ी मेहनत की। कबड्डी, वॉलीबाल, दौड़, क्रिकेट, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी स्पर्द्धा में अमेजॉन हाउस विजयी रहा, खो-खो में पेसेफिक हाउस ने जीत दर्ज की। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिता में धमाल मचाया। फ्रॉग रेस, लेमन रेस, हर्डल रेस आदि में बच्चों ने उत्साह व जोश के साथ प्रतिभाग किया।

इसमें रुद्र, अस्मित, उवेश, ट्विंकल, गुनगुन, नैतिक, आरजू सूर्या, माहिरा, रिया, अर्जुन, साद आदि ने विभिन्न स्पर्द्धाओं में जीत दर्ज की। स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन व निर्देशिका चारु जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण है। निदेशिका चारु जैन ने कहा कि खेलकूद बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाता है। विजेताओं को एकेडमिक निदेशक निर्दोष शर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed