{"_id":"5a2302514f1c1b6a118b58a1","slug":"chief-secretary-level-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव स्तर से होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव स्तर से होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2013-14 के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के 84 लाख के तारकोल घोटाले में अभियंताओं प्रमुख सचिव स्तर से कार्रवाई होगी। डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। डीडीओ ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दी है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड बागपत में 2013-14 में 84 लाख रुपये का तारकोल घोटाला हुआ, इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की वहां से डीएम को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और धनराशि रिकवरी कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।
डीडीओ ने इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग के अभियंताओं से दस्तावेज मांगे , लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने कई बार इस संबंध में पत्र जारी किया, फिर भी कोई रिकार्ड नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा विभाग में घोटाला जरूर हुआ है। किसी भी तरह की दस्तावेज नहीं दिए जा रहे है। डीडीओ हुब लाल ने पूरी रिकार्ड तैयार कर डीएम उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया डीएम स्तर से अभियंताओं के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पूरे प्रकरण से अवगत दिया गया। अब प्रमुख सचिव स्तर से कार्रवाई होगी।