{"_id":"5e35bf818ebc3ec6e91f9a1c","slug":"chief-minister-s-health-fair-will-be-organized-today-kahkra-news-mrt46675328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आज होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आज होगा आयोजन
विज्ञापन
खेकड़ा शहर मे आयोजित कार्यक्रम मे आंगनबाडि़़यो को प्रशिक्षण देती सीडीपीओ रीता शर्मा।
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आज होगा आयोजन
खेकड़ा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज मुख्यमंत्री आरोग्य के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें गैर संचारी रोगों के मरीजों की जांच की जाएगी।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बड़ागांव और रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह मेला लगेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों के साथ अन्य स्टाफ लोगों की स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल, मेडिकल रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और काऊंसिंलिंग के साथ ही संचारी रोगों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच आदि की जांच की जाएगी। मेले में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ गोल्डन कार्ड बांटे जाएंगे।