{"_id":"663f208fff09e21d660b8173","slug":"chief-engineer-tightened-the-screws-on-officials-regarding-power-cuts-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109470-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्य अभियंता ने विद्युत कटौती को लेकर कसे अधिकारियों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्य अभियंता ने विद्युत कटौती को लेकर कसे अधिकारियों के पेंच
Sat, 11 May 2024 01:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 May 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के सेमिनार हाल में बृहस्पतिवार देर रात ऊर्जा निगम मेरठ के मुख्य अभियंता ने जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अघोषित विद्युत कटौती समेत अन्य खामियाें पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई।
मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता केपी खान, एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय, एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी व जनपद के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व सरकारी लाइनमैन समेत संविदा लाइनमैन मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अभियंता राघवेन्द्र सिंह ने किस वितरण खंड में कितने ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, किस क्षमता के हैं, पिछले दिनों कितने फुंके हैं, कहां वायरिंग बदली गई हैं, अघोषित विद्युत कटौती की क्या वजह है आदि जानकारी ली। उन्होंने विद्युत कटौती का समय, बेवजह की जा रही कटौती, लगातार आ रही शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया। कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि बेवजह शटडाउन लेकर कटौती करने से लेकर तारों, ट्रांसफार्मर को बदलने में जो देरी हो रही है, उसके लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बकायदारों से वसूली बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए।