फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chhedchhad ke mamle mein darj nahin hue bayaan

छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित छात्रा के नहीं हुए बयान दर्ज

Thu, 10 Oct 2019 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
chhedchhad ke mamle mein darj nahin hue bayaan
छेड़छाड़ मामले में पीड़ित छात्रा के नहीं हुए बयान दर्ज
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 12 की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस पीड़ित छात्रा के बयान कराने के लिए न्यायालय में लेकर आई, लेकिन उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। उसकी तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे वापस ले गए।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा गांव के ही इंटर कालेज में पढ़ती है। स्कूल में 28 सितंबर को छात्रा ने प्रधानाचार्य पर अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। 30 सितंबर को छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को न्यायालय मे छात्रा के बयान दर्ज होने थे। पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए छात्रा को न्यायालय में लेकर पहुंचे, लेकिन उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। मुकदमे के विवेचक एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रा की अचानक तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे वापस घर ले गए। उसकी तबीयत ठीक होने पर कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed