{"_id":"60b287058ebc3ee4a355af95","slug":"checking-campaign-conducted-on-liquor-contracts-baghpat-news-mrt540346789","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
बागपत/दोघट/अग्रवाल मंडी टटीरी। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद शासन की सख्ती पर आबकारी विभाग अधिकारियों की नींद टूटी। उन्होंने शराब दुकान की ओर दौड़ लगा दी और चेकिंग अभियान चलाया।
एसडीएम बागपत अनुभव सिंह और सीओ बागपत अनुज मिश्रा के नेतृत्व आबकारी विभाग की टीमों ने नगर और देहात क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों पर चेकिंग की। बोतलों और पव्वों पर बार कोडिग और हॉलमार्क चेक किया गया। स्टाक रजिस्ट्रर भी चेक किया। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना था कि लोग सरकारी दुकानों से ही शराब खरीदें। वह शराब खरीदते समय अपने मोबाइल में बार कोड स्कैन कर शराब की गुणवत्ता को जांच सकते हैं। शराब के ठेकों पर छापामारी से हड़कंप मचा रहा।
जिले में पिछले वर्ष हुई थी पांच मौत
पिछले वर्ष चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर जिले में जमकर बवाल हुआ था। पीड़ित परिवारों की ओर से शासन से मुआवजे की मांग की गई थी। मगर, आबकारी विभाग और पुलिस ने मौत का कारण शराब की जगह अन्य बीमारी बता दिया था। किसी भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया।