{"_id":"65e77ec576925a01550d8825","slug":"cheating-worth-lakhs-in-the-name-of-providing-ration-shop-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-107420-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राशन की दुकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राशन की दुकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। राशन विक्रेता की दुकान दिलाने के नाम पर क्षेत्र के 30 लोगों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी तहसील क्षेत्र के एक गांव का राशन डीलर बताया जा रहा हैै। इस मामले में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के पास भी शिकायत पहुंची है।
अब तक क्षेत्र के कुछ राशन डीलरों द्वारा कालाबाजारी कर कार्डधारकों को कम राशन देने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। अब तहसील क्षेत्र के एक राशन डीलर पर 30 से अधिक लोगों से राशन विक्रेता की दुकान दिलाने के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। खड़खड़ी निवासी शिकायकर्ता कृष्ण से उक्त राशन डीलर ने राशन की दुकान दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये वसूल लिए। कृष्ण के पास रुपयों के आदान-प्रदान का साक्ष्य भी है। वहीं नगर के निवासी एक युवक फारुख से भी राशन की दुकान दिलाने के नाम पर डीलर ने डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। बिजरौल गांव निवासी मुकेश प्रजापत से भी राशन डीलर ने 70 हजार रुपये ऐंठे। पीड़ितों ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुछ लोगों ने मौखिक शिकायत की है। शिकायकर्ताओं से लिखित में शिकायत देने के लिए कहा है। इसके बाद राशन डीलर के खिलाफ दुकान निलंबन समेत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - राहुल पटेल आपूर्ति निरीक्षक बड़ौत।