{"_id":"63431a949dba433ba42e71f5","slug":"cheating-women-in-the-name-of-getting-loan-baghpat-news-mrt6087558135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से दस-दस हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से दस-दस हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता कॉलोनी की सात महिलाओं से दस-दस हजार रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता कॉलोनी निवासी सात महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर दस-दस हजार रुपये ठगी कर ली गई। रुपये वापस मंागने पर धमकी देने का आरोप लगाकर महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मंाग की।
माता कॉलोनी निवासी साजिदा, साहिरा, हकीमन, मुसर्रत, ताहिरा, शबाना, बिलाल, जायदा ने कोतवाली में बताया कि एक युवक व महिला ने तीन महीने पहले उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोप लगाया कि उनसे फाइल बनवाने के नाम पर दस-दस हजार रुपये लिये गए। तीन माह बीतने के बाद भी उन्हें लोन नहीं दिलाया गया। बताया कि दूसरी महिलाओं से भी इसी तरह दस-दस हजार रुपये लेने की जानकारी होने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।