फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cheated of 11 thousand by ordering ice in the name of CSD canteen

सीएसडी कैंटीन के नाम पर बर्फ मंगवाकर 11 हजार की ठगी

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 11 thousand by ordering ice in the name of CSD canteen
सीएसडी कैंटीन के नाम पर बर्फ मंगवाकर 11 हजार की ठगी
विज्ञापन

बागपत। एक ठग ने खुद को फौजी बताकर बागपत से सोनीपत में सीएसडी कैंटीन पर बर्फ मंगवाई और बर्फ फैक्टरी व गाड़ी चालक से 11 हजार रुपये ठग लिए। उसने खाते में रुपये डलवाने की बात कहकर ठगी की। इस मामले में साइबर क्राइम में शिकायत दी गई हैं।
नगर में कोर्ट रोड पर रहने वाले शाकिब की दिल्ली रोड पर बर्फ फैक्टरी है। उसके पास बृहस्पतिवार शाम को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सेना का जवान बताते हुए अपना नाम संजय सिंह बताया। उसने शाकिब से कहा कि उनको सोनीपत की सीएसडी कैंटीन में शुक्रवार को बर्फ चाहिए और 110 सिल्ली को 16 हजार 500 रुपये में तय कर लिया गया। बर्फ को बागपत से सोनीपत लेकर जाने के लिए शाकिब ने खेवड़ा के गाड़ी चालक संदीप का मोबाइल नंबर भी उस संजय सिंह नाम के व्यक्ति को दे दिया। संदीप से छह हजार रुपये में बागपत से सोनीपत तक के दो चक्कर तय हुए।
विज्ञापन

संदीप शुक्रवार सुबह बर्फ लेकर सोनीपत में सीएसडी कैंटीन के बाहर पहुंच गया। वहां उसने संजय सिंह नाम के व्यक्ति को फोन किया तो उसने कहा कि वह अभी वहां खड़े रहे और वह बर्फ व गाड़ी किराया के पैसे खाते में डलवाएगा। संजय सिंह ने खाते की जानकारी लेने के बाद गाड़ी चालक संदीप को दोबारा फोन करके कहा कि चालक के खाते में केवल 300 रुपये है। इसलिए उसके खाते में रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। चालक को अपने खाते में पहले 11 हजार रुपये डलवाने होंगे। संदीप ने फैक्टरी मालिक शाकिब को इस बारे में बताया तो उसने 11 हजार रुपये संदीप के खाते में डाल दिए। संदीप के खाते में रुपये पहुंचते ही आरोपी ने संदीप से ओटीपी पूछकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिए। तब उनको इस बारे में पता चला। इसकी शिकायत सोनीपत में साइबर सेल में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed