फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Charan Singh had refused to accept donations from liquor businessman in Baghpat

ईमानदारी का किस्सा: चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, कही थी ये बड़ी बात

Fri, 09 Feb 2024 06:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

Bharat Ratna Award 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में आपने बहुत सारी बातें सुनीं होंगी। लेकिन क्या आपने उनकी ईमानदारी का यह किस्सा सुना है।

विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh had refused to accept donations from liquor businessman in Baghpat
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से इंकार कर दिया था। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि वह देश के भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना चाहते है और इस तरह वह शराब कारोबारी से चंदा लेंगे तो वह उस युवा पीढ़ी को नशे की तरफ धकेलने में सहभागी बनेंगे।

विज्ञापन


बागपत में खेड़ा हटाना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य बताते है कि चौधरी चरण सिंह भले ही 1937 से लगातार 1977 तक छपरौली सीट से जीतकर विधायक बनते रहे हो। लेकिन उनको कभी चुनाव में प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती थी और वह कभी चुनाव में पैसा भी खर्च नहीं करते थे।

विज्ञापन

यह बताया जाता है कि वह लगातार विधायक रहने के बाद भी उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इसका पता चलने पर एक बड़ा शराब कारोबारी चुनाव के बीच में चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचा। उस शराब कारोबारी ने उनको चुनाव में मोटा चंदा देने की पेशकश की तो चौधरी चरण सिंह ने उनसे कारोबार के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि उनका शराब का कारोबार है। यह सुनते ही चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वह उनसे चंदा नहीं लेंगे और चंदा ही नहीं, उनसे किसी भी तरह की मदद भी नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं

उन्होंने कहा कि जिस शराब के वह खिलाफ रहते है, अगर उसका कारोबार करने वालों से मदद लेंगे तो युवा पीढ़ी को नशे से कैसे दूर रखा जाएगा। इस तरह चौधरी चरण सिंह चुनावों में शराब बांटना तो दूर, शराब से जुड़े लोगों से मदद तक लेने को तैयार नहीं होते थे।

यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed