फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chargesheet filed against three including Dharmendra Kirthal

धर्मेंद्र किरठल समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against three including Dharmendra Kirthal
इरशाद हत्याकांड में रमाला थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रमाला गांव में करीब सात माह पूर्व हुए इरशाद हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात धर्मेंद्र किरठल सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में चुनावी रंजिश सामने आई है।
किरठल निवासी इरशाद की 12 दिसंबर 2020 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुख्यात धर्मेंद्र किरठल, उसके साथी सतेंद्र मुखिया निवासी ग्राम सुन्हेड़ा और सुभाष उर्फ छोटू निवासी कस्बा सिसौली (मुजफ्फरनगर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी न होने पर धर्मेंद्र किरठल व सुभाष उर्फ छोटू पर 50-50 हजार रुपये और सतेंद्र मुखिया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। सतेंद्र मुखिया को उत्तराखंड एसटीएफ ने आठ मार्च को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था, जबकि नोएडा एसटीएफ ने आरोपित धर्मेंद्र व सुभाष उर्फ छोटू कोआठ जून को देहरादून से पकड़ा था। रमाला पुलिस ने धर्मेंद्र व सुभाष की निशानदेही पर नौ जून को घटना में प्रयुक्त तमंचा किरठल-रमाला मार्ग पर एक खेत से बरामद किया था। रमाला पुलिस ने सतेंद्र मुखिया को बी-वारंट पर लेकर उससे पूछताछ की थी। रमाला थाना प्रभारी रवेंद्र कुमार का कहना है कि जांच में चुनावी रंजिश सामने आई है। तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

सक्षम पंडित मारपीट प्रकरण में कार्रवाई को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
बागपत। सक्षम पंडित मारपीट के मामले में शुक्रवार को सर्वसमाज के लोगों ने एसपी दफ्तर पर एक बार फिर प्रदर्शन किया। इंसाफ मिलने तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस दबाव के चलते इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की। इसके अलावा सक्षम पंडित के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने और दोघट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। उधर, एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि युवक के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed