{"_id":"62b0b4fed76ce955a11cf87c","slug":"charges-framed-against-sunil-rathi-and-neeraj-bawana-in-gangster-baghpat-news-mrt5936996148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील राठी और नीरज बवाना पर गैंगस्टर में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील राठी और नीरज बवाना पर गैंगस्टर में आरोप तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कुख्यात सुनील राठी और नीरज बवाना की सोमवार को गैंगस्टर के मुकदमे में पेशी हुई। दोनों की तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई। दोनों पर गैंगस्टर में आरोप तय कर दिए गए हैं।
विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा ने बताया कि सुनील राठी और नीरज बवाना ने गिरोह बनाकर कई अपराध किए। सुनील ने जेल में रहते हुए ही कुख्यात अमित उर्फ भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। नीरज बवाना और गिरोह के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर हमला करके उसे कस्टडी से छुड़ाया था। इस तरह गिरोह बनाकर अपराध करने पर सुनील राठी, नीरज बवाना समेत अन्य पर गैंगस्टर लगाई गई थी।
गैंगस्टर के मामले में सुनवाई के लिए दोनों की पेशी नहीं हो रही थी। जिसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी पेशी कराने को पत्र भेजा गया, लेकिन तिहाड़ जेल में इंटरनेट खराब बताकर पेशी नहीं कराई जा रही थी। इन दोनों की सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी कराई गई। विशेष लोक अभियोजक राहुल नेहरा के अनुसार दोनों पर गैंगस्टर अधिनियम में आरोप तय किए गए हैं और अब इसमें आगे सुनवाई होगी।