फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charan Singh's image is seen in Jayant Chaudhary, Hindu-Muslim will support together

जयंत चौधरी में दिखती है चरण सिंह की छवि, हिंदू-मुस्लिम मिलकर सहारा देंगे

Sun, 19 Sep 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh's image is seen in Jayant Chaudhary, Hindu-Muslim will support together
अब्दुल गफ्फार - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ ही रस्म पगड़ी कार्यक्रम में कई खाप के चौधरी व प्रतिनिधि पहुंचे थे। जहां मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता दिखाई दी तो सभी ने मिलकर जयंत चौधरी को सहारा देने की बात भी कही। उनको जयंत चौधरी में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की झलक दिखाई देती है और जयंत चौधरी को उनकी ही तरह हर वर्ग के हित के लिए कार्य करने वाला बताया।
विज्ञापन

--
बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी एक ऊर्जावान नेता है और उनके दादा व पिता ने हमेशा किसानों के हित के लिए कार्य किया है। उनको उम्मीद है कि जयंत चौधरी भी उनकी तरह हर वर्ग के हित के लिए काम करेंगे। इसलिए ही उनको पगड़ी पहनाने के लिए पहुंचे है।
विज्ञापन

--
राजस्थान से पहुंचे थाकन खाप के चौधरी पीतांबर ने कहा कि वह 1967 से इस परिवार से जुड़े हुए है। पहले चौधरी चरण सिंह के साथ थे तो अब जयंत चौधरी के साथ है, क्योंकि जयंत चौधरी भी उनकी तरह हर किसी के बारे में सोचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छपरौली के कुरैशी बिरादरी के चौधरी अब्दुल गफ्फार कहते है कि जयंत चौधरी हमारे परिवार के व्यक्ति है। पहले भी परिवार के साथ जुड़े थे और आगे भी इस परिवार के साथ जुड़े रहेंगे। इनसे कोई अलग नहीं कर सकता है।
--
छपरौली क्षेत्र के 24 गांवों के प्रतिनिधि नसीरूद्दीन उस्मानी कहते है कि रालोद उनका परिवार है। पहले कुछ स्वार्थी लोगों ने भाईचारा खत्म कर दिया था, लेकिन अब पहले की तरह भाईचारा हो गया है और वह जयंत चौधरी के साथ है।
--
गठवाला मलिक खाप के रविंद्र सिंह थांबा का कहना है कि जयंत चौधरी में चौधरी चरण सिंह का चेहरा नजर आ रहा है। उम्मीद है कि चौ. चरण सिंह की तरह ही जयंत चौधरी भी हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
--
गठवाला खाप के श्यामसिंह थांबा बावली कहते है कि जयंत चौधरी को पहले भी काम करते हुए देखा है और वह काफी ऊर्जावान व मेहनती है। उनके परिवार से पहले से जुड़ाव रहा है, इसलिए जयंत चौधरी का पूरा साथ दिया जाएगा।
--
गठवाला खाप के मुखिया राजेंद्र सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी को पहले से जानते है और वह चौधरी चरण सिंह की तरह सोचते व काम करते है। वह काफी जागरूक युवा है तो वह हर किसी के लिए बेहतर काम करेंगे।
--
शामली के लाख गांव से आए 85 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्म सिंह का कहना है कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने हमेशा ही किसानों, मजदूरों सहित अन्य वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए काम किया था। उनकी ही तरह जयंत चौधरी चल रहे है और उनको चौधरी चरण सिंह की तरह मानते है।

--
शामली जिले के ऊन पंडोरा गांव से आए 80 वर्षीय बुजुर्ग बुद्व सिंह व गोपालपुर खड़ाना गांव से आए 82 वर्षीय बुजुर्ग धर्मवीर का कहना था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह हमेशा ही जनहित की बात करते थे। ये सभी खूबियां जयंत चौधरी में भी है। जयंत में चौधरी चरण सिंह की झलक दिखाई देती है।

नरेश टिकैत

नरेश टिकैत- फोटो : BAGHPAT

सीरूद्दीन उसमानी

सीरूद्दीन उसमानी- फोटो : BAGHPAT

रविन्द्र सिंह

रविन्द्र सिंह- फोटो : BAGHPAT

श्याम सिंह

श्याम सिंह- फोटो : BAGHPAT

राजेन्द्र सिंह

राजेन्द्र सिंह- फोटो : BAGHPAT

समयपाल

समयपाल- फोटो : BAGHPAT

पीतांबर जैन

पीतांबर जैन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed