फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charan Singh had refused to accept donations from the liquor businessman.

Baghpat News: चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इन्कार

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Charan Singh had refused to accept donations from the liquor businessman.
बागपत। चौधरी चरण सिंह ईमानदारी की मिसाल थे और उन्होंने शराब कारोबारी से चंदा तक लेने से इंकार कर दिया था। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि वह देश के भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना चाहते हैं और इस तरह वह शराब कारोबारी से चंदा लेंगे तो वह उस युवा पीढ़ी को नशे की तरफ धकेलने में सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह भले ही 1937 से लगातार 1977 तक छपरौली सीट से जीतकर विधायक बनते रहे हों। लेकिन उनको कभी चुनाव में प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती थी और वह कभी चुनाव में पैसा भी खर्च नहीं करते थे। यह बताया जाता है कि लगातार विधायक रहने के बाद भी उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इसका पता चलने पर एक बड़ा शराब कारोबारी चुनाव के बीच में चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचा। उस शराब कारोबारी ने उनको चुनाव में मोटा चंदा देने की पेशकश की तो चौधरी चरण सिंह ने उनसे कारोबार के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि उनका शराब का कारोबार है।
विज्ञापन

खेड़ा हटाना के रहने वाले देवेंद्र आर्य बताते है कि यह सुनते ही चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वह उनसे चंदा नहीं लेंगे और चंदा ही नहीं, उनसे किसी भी तरह की मदद भी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जिस शराब के वह खिलाफ रहते हैं, अगर उसका कारोबार करने वालों से मदद लेंगे तो युवा पीढ़ी को नशे से कैसे दूर रखा जाएगा। इस तरह चौधरी चरण सिंह चुनावों में शराब बांटना तो दूर, शराब से जुड़े लोगों से मदद तक लेने को तैयार नहीं होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed