फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chanting of Mahamrityunjaya Mantra in Trilok Teerth Dham Jain Temple

शनि अमावस्या पर बडागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे महामृत्युंजय मंत्र का हुआ जाप, गांव घिटोरा मे हवन का आयोजन

Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chanting of Mahamrityunjaya Mantra in Trilok Teerth Dham Jain Temple
त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे धार्मिक अनुष्ठान मे श्रीजी का अभिषेक करते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनि अमावस्या पर महामृत्युंजय सर्वतो भद्र महामंत्र का जाप हुआ। अनुष्ठान में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। वहीं, गांव घिटौरा में हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में जैन संत योग भूषण जी महाराज के सानिध्य में सुबह सात बजे धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक, पूजन किया। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन हुआ। पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय जाप हुआ। इसमें शारीरिक रोग निवारक, कालसर्प, अकाल मृत्यु, दरिद्र निवारक शनि ग्रह की महादशा और साढ़े साती ढैया निवारक कर्ज और आर्थिक संकट निवारक, मानसिक शांति आदि का पूजन किया गया। अनुष्ठान में इंसान इंद्र पुनीत जैन, दीपक जैन को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अनुष्ठान में सैकड़ों महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। अनुष्ठान में त्रिलोक तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, प्रदीप जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, राजेश जैन, प्रवीन जैन, कमल जैन, ओमप्रकाश जैन आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गांव घिटौरा में शनि अमावस्या पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। पंडित सुनील शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक हवन संपन्न कराया। ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान आनंद बैंसला, सुमन नागर, जयचंद बैंसला, कुसुम, शिवम बैंसला, आसु बैंसला, तानिया, कमल, कुनाल बैंसला आदि शामिल रहे।

शनि अमावस्या के उपलक्ष मे बडागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मे ?

शनि अमावस्या के उपलक्ष मे बडागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मे ?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed