फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Changed annual examination schedule of council schools

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों का बदला वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम

Mon, 26 Feb 2024 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Changed annual examination schedule of council schools
-अब 16 से 21 मार्च तक होगी परीक्षा, 31 को जारी होगा परीक्षाफल, डायट पर तैयार कराए जाएंगे पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। स्कूलों में 16 से 21 मार्च तक परीक्षा कराई जाएगी। पहले परीक्षा की तिथि 11 मार्च से 15 मार्च घोषित की गई थी, मगर अब परीक्षा की समय सारणी में बदलाव किया गया है। परीक्षा के बाद स्कूलों में बैठक कर अभिभावकों को बच्चों की उत्तर पुस्तिका दिखाई जाएगी और एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
परीक्षा के प्रश्न पत्र जिला स्तर पर डायट के माध्यम से तैयार कराए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से कक्षा पांचवीं तक मौखिक व लिखित परीक्षा, कक्षा छह से आठ की लिखित परीक्षा होगी। खंड शिक्षा अधिकारी 14 मार्च तक विद्यालयों में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएंगे। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विद्यालय के ही शिक्षक और आठवीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। मूल्यांकन के बाद 31 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के दौरान अभिभावकों की बैठक कर मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी। साथ ही रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। एक अप्रैल से विद्यालयों में नए सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

----
वर्जन - परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में 16 मार्च से 21 मार्च तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इस बारे में सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। -आकांक्षा रावत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed