फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change in weather, negligence taking a toll on respiratory patients

Baghpat News: मौसम में बदलाव, सांस के मरीजों पर भारी पड़ रही लापरवाही

Tue, 13 Feb 2024 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 13 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, negligence taking a toll on respiratory patients
बागपत। मौसम का बदलाव दमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। सुबह और शाम सर्दी होने से जिला अस्पताल में दमा और सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना दमा के 50 मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में सांस व दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग कोल्ड एलर्जी से ग्रसित हो रहे हैं। कोल्ड एलर्जी के कारण लोगों के पेट और सीने में दर्द बना रहता है और सांस लेने में तकलीफ होती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे सांस और दमा के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना दमा के 50 मरीज जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-ऐसे करें बचाव
- गुनगुना गर्म पानी पिएं, गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करें ।
- पूरी आस्तीन के गर्म कपड़े पहनेें।
- ठंडे और बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- सुबह और शाम को घर से निकलते समय सिर को ढककर निकलें।
- वर्जन - सर्दी में लापरवाही के कारण दमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। मरीजों को सर्दी से बचाव और चिकित्सक की सलाह से दवा लेने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed