फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chairman's term ends in Barot Municipality and four Nagar Panchayats

Baghpat News: बड़ौत नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में खत्म हुआ चेयरमैन का कार्यकाल

Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chairman's term ends in Barot Municipality and four Nagar Panchayats
बड़ौत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बड़ौत नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो गया है और अब वहां अधिकारियों के हाथ में जिम्मेदारी आ गई है। वहीं खेकड़ा में दस दिन बाद तो बागपत नगर पालिका के चेयरमैन का कार्यकाल एक महीने बाद खत्म होगा। बागपत नगर पालिका में बोर्ड बैठक एक महीने देरी से होने के कारण उनको इसका फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका और पंचायतों में चेयरमैन का चुनाव वर्ष 2017 में होने के बाद शपथ ग्रहण दिसंबर में हुई थी, लेकिन बोर्ड की पहली बैठक अधिकतर जगह जनवरी में हुई थी। इस कारण ही चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर शासन ने पिछले दिनों स्थिति स्पष्ट कर दी थी।
विज्ञापन

शासन ने पहली बोर्ड बैठक से पांच वर्ष तक कार्यकाल माना था। जिससे बड़ौत नगर पालिका के अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट व टीकरी नगर पंचायतों के चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो गया है। जबकि खेकड़ा चेयरमैन का कार्यकाल 18 जनवरी, बागपत नगर पालिका चेयरमैन का पांच फरवरी और अमीनगर नगर पंचायत चेयरमैन का कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि जिन जगहों पर चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां ईओ समेत अन्य नामित अधिकारियों की कमेटी पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। इस तरह जहां भी चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां अब विकास से लेकर अन्य सभी कार्य कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed