फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chaar shooting partiyogita shuru

चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
chaar shooting partiyogita shuru
चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट शूटिंग क्लब पर सोमवार को चार दिवसीय द्वितीय एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें विभिन्न जनपदों से आये शूटरों ने प्रविष्टि दर्ज कराई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम बड़ौत व विशिष्ट अतिथि साईं प्रशिक्षक नीतू श्योराण ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि जनपद के निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा के बूते देश ही नही विदेशों में भी नाम रोशन किया है। इस विधा में जौहड़ी की शूटिंग नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभाओं ने अलग पहचान बनाई है। इस दौरान उन्होंने एयर पिस्टल व राइफल से निशाने भी लगाए। प्रतियोगिता के पहले दिन गाजियाबाद, शामली, मेरठ, देवबंद, बुलंदशहर, बड़ौत आदि जगहों से आये करीब 65 निशानेबाजों ने प्रविष्टि दर्ज कराई। क्लब संचालक बिट्टू खान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच बिट्टू खान, रहीस मलिक, हसन मलिक, कल्लू प्रधान, संजीव तोमर, सचिन कुमार, आकाश तोमर, प्रिंस, शौकीन खान, सनवर श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed