{"_id":"63c7e6c101fc9d27595220a9","slug":"center-and-outstation-administrators-appointed-mobile-numbers-issued-baghpat-news-c-14-1-83756-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: केंद्र और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त, मोबाइल नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: केंद्र और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त, मोबाइल नंबर जारी
Thu, 19 Jan 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। बुधवार को परीक्षा के लिए केंद्र व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से केंद्र और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर छात्र केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए बुधवार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर छात्र केंद्र व्यवस्थापकों के नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।