फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrated the festival of lights on the 553rd birth anniversary of Guru Nanak Dev

गुरु नानक देव की 553वीं जयंती पर प्रकाशोत्सव मनाया

Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival of lights on the 553rd birth anniversary of Guru Nanak Dev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पंजाबी समाज ने मंगलवार शाम गुरुनानक देव की 553वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। यहां गुरुद्वारों में शबद कीर्तन किया गया। वहीं, लंगर का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर शाम के समय शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाबी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहां गुरु सिख संगत ने गुरु नानक देव का गुणगान किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वहां सिख समाज के लोगों ने गुरु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अटूट लंगर का आयोजन कर समाज के लोगों ने सेवाभाव का परिचय दिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर सोनू अरोड़ा, सुनील खुराना, नंदलाल डोगरा, मोहित खट्टर, उमा नारंग, दीपक नारंग, दीपक सिंधी, नीरज चावला, कृष्णा देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed