फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrate the festival peacefully with brotherhood: SDM

भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार- एसडीएम

Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival peacefully with brotherhood: SDM
बड़ौत कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेते अधिकारी। - फोटो : BARAUT
भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार : एसडीएम
विज्ञापन

बड़ौत। रविदास जयंती व शिवरात्रि को को लेकर एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ ओमपाल सिंह ने शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग न मचाए। यदि कोई असामाजिक तत्व दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।
कोतवाली में शांति समिति की बैठक में एसडीएम व सीओ ने कहा कि 9 फरवरी को रविदास जयंती और 13 को शिवरात्रि है। दोनों धार्मिक पर्वों को गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील कर कहा कि कोई ऐसी नई परंपरा न करें जो पूर्व में नहीं हुई है। शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं। बैठक में मौजूद लोगों ने सुझाव भी रखे, जिस पर अधिकारियों ने अमल करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन थाना प्रभारी अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, चंद्रवीर तोमर, कृष्णपाल प्रधान, दीपक प्रधान, योगेश तोमर, रमेश शर्मा, अनीस, अल्ताफ, राकेश शर्मा, राहुल कटारिया, कर्मवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शांति और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
फोटो
अमीनगर सराय/चांदीनगर। सिंघावली अहीर और चांदीनगर थाने में संत रविदास जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें गणमान्य लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंघावली अहीर थाने में इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने लोगों से कहा कि भाईचारा बनाए रखें। रामकिशन यादव, सतपाल यादव, चेयरमैन मांगेराम यादव, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, योगेश शर्मा, श्याम प्रधान, सतबीर मलिक, अंकित शर्मा, दिलशाद प्रधान, मंगलसेन शर्मा, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। उधर, चांदीनगर थाने में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल सिंह ने प्रधानों और गणमान्य लोगों की बैठक ली, जिसमें त्योहारों को सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया गया। मुकेश, निर्दोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed