{"_id":"62b603680cc71872516539a0","slug":"ccused-of-indecency-with-constable-sent-to-jail-baraut-news-mrt594274191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल के साथ अभद्रता का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल के साथ अभद्रता का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस्टेबल के साथ अभद्रता का आरोपी जेल भेजा
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम चेकिंग के दौरान कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पकड़ा गया आरोपी राजन चौधरी गांव सुन्हैड़ा का रहने वाला है। दरअसल बृहस्पतिवार की देर शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांस्टेबल राजबीर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। जैसे ही राजन चौधरी अपनी गाड़ी लेकर वहां से गुजरा तो राजबीर ने उससे चेकिंग के लिए रोक दिया था, लेकिन राजन ने कांस्टेबल के साथ अभद्रता शुरू कर दी और हाथापाई का भी प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राजन को पकड़कर गाड़ी सहित कोतवाली ले आए थे। शुक्रवार को आरोपी राजन चौधरी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।