{"_id":"6164823c8ebc3e45320128ed","slug":"caught-wheat-carrying-for-black-marketing-baraut-news-mrt5602630128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने कालाबाजारी के लिए जा रहे गेंहू को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने कालाबाजारी के लिए जा रहे गेंहू को पकड़ा
विज्ञापन
बड़ौत की पूर्वी यमुना नहर पर वायरल फोटो में चोरी छिपे गेंहू बेचने जा रहे लोगों से बातचीत करते आपू?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पुराने फोटो व वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड पर गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को आपूर्ति विभाग के कर्मचारी पकड़ते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि आधे घंटे तक सौदेबाजी के बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ दिया। वहीं, विभागीय अफसरों और एसडीएम को इसकी भनक तक नहीं लगी।
आपूर्ति विभाग के अफसरों व तहसील प्रशासन की निरकुंशता के चलते आपूर्ति विभाग के कर्मचारी बेलगाम हैं। वे खुलेआम माफिया से मिलीभगत कर विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं। हाल ही में इससे संबंधित कुछ फोटो व वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। जिसमें आपूर्ति विभाग कार्यालय बड़ौत में तैनात कुछ कर्मचारी पूर्वी यमुना नहर पर कालाबाजारी के लिए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली व कुछ लोगों को पकड़ते हैं। वीडियो व फोटो में आपूर्ति विभाग के कर्मचारी पड़ताल करते नजर आ रहे हैं। उनके बीच सौदेबाजी भी होती है। हालांकि बादमें अफसरों व एसडीएम को बिना सूचना दिए छोड़ दिया जाता है।
इस बाबत एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं मिली और न ही मामला उनके संज्ञान में है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। वहीं, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी जानकारी होने से इनकार किया है।

ट्रॉली में खुला पड़ा गेंहू व सरकारी बोरे।- फोटो : BARAUT
विज्ञापन