{"_id":"602573458ebc3ee8fa485b30","slug":"caught-nine-drum-alcohols-baghpat-news-mrt524891840","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ड्रम एल्कोहल पकड़ी, मुरादनगर में बननी थी मिलावटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ड्रम एल्कोहल पकड़ी, मुरादनगर में बननी थी मिलावटी शराब
विज्ञापन
एल्कोहल के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईपीई के मवी कलां इंटरचेंज के निकट पकड़े गए तीन आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही मिलावटी शराब बनाने और सप्लाई का खेल शुरू हो गया है। हरियाणा के सोनीपत से गाजियाबाद के मुरादनगर ले जाए जा रहे नौ ड्रम एल्कोहल और मिलावटी शराब बनाने के उपकरण पुलिस ने पकड़ लिए। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां के निकट टाटा मैजिक गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी सवार सोनीपत निवासी नेत्रपाल व पवन और कैथल निवासी गुरुबख्श ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। टाटा मैजिक गाड़ी से पुलिस ने नौ ड्रम एल्कोहल, 15 लीटर अपमिश्रित शराब, पांच सौ ग्राम नौसादर और पांच सौ ग्राम फिटकरी सहित अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एल्कोहल को सोनीपत से गाजियाबाद के मुरादनगर ले जाना था, वहां पर मिलावटी शराब तैयार की जानी थी। वे तीनों सोनीपत से आरोपी निवाड़ा चेकपोस्ट होते हुए यूपी में दाखिल हुए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मवी कलां इंटरचेंज पर चढ़कर ईपीई के रास्ते उन्हें मुरादनगर तक जाना था। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सप्लाई कहां दी जानी थी, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटाने का प्रयास कर रही है।