{"_id":"5fb6b78e8ebc3e9bff7e212b","slug":"case-filed-against-jhollachhap-baghpat-news-mrt5115712137","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
दो नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा था छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ गांव में बिना रजिस्ट्रेशन इलाज कर रहे झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोडल अधिकारी डाक्टर गुरुचरण सिंह ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नोडल अधिकारी डाक्टर गुरुचरण ने दोघट थाने पर दी तहरीर में बताया कि अभियान के तहत दो नवंबर को कान्हड़ गांव में छापा मारा था। उन्हें एक दुकान में क्लीनिक चलाता संजीव कुमार पुत्र सुरेश निवासी दाहा मिला। उससे चिकित्सा संबंधी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसे नोटिस जारी किया गया कि 18 नवंबर तक चिकित्सा व्यवसाय करने के संबंधित प्रमाण पत्र अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करें। मगर, कोई प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत किए। इसकी सूचना डीएम, एसपी, सीएमओ बागपत, सीएचसी अधीक्षक बिनौली को भी दी जा चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर दोघट मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि डाक्टर गुरुचरण की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।