फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against 17 in dispute between Tanda and Khojkipur in Haryana

टांडा व हरियाणा के खोजकीपुर के बीच विवाद में 17 के खिलाफ मुकदमे दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 17 in dispute between Tanda and Khojkipur in Haryana
टांडा व हरियाणा के खोजकीपुर के बीच विवाद में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। यमुना खादर में एक बार फिर यूपी के टांडा और हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों के बीच विवाद को देखते हुए टांडा के किसान ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
टांडा गांव के रहने वाले मुश्तकीम पुत्र रफीक ने मुकदमा दर्ज कराया कि 26 मई 2022 की शाम हरियाणा के पानीपत जनपद के बापौली थाना क्षेत्र के खोजकीपुर गांव के 17 किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर लाठी-डंडे लेकर उसके खेत में पहुंचे। आरोपियो ने गाली-गलौज करते हुए उसके खेत में खड़ी लौकी, बैंगन, भिंडी और हरि मिर्च आदि की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। बोरिंग के इंजन में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उसके अलावा उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर अपने खेतों में काम कर रहे टांडा गांव के ही इरफान, साजिद, बानो, इकबाल आदि किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी किसानों ने इनके साथ भी मारपीट करते हुए ट्रैक्टरों से इनके खेतों में खड़ी फसलें भी नष्ट कर दी।
विज्ञापन

27 और 31 मई को डीएम व छह जून को जन सुनवाई केंद्र बागपत पर शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। छपरौली एसओ नितिन पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर खोजकीपुर गांव के रोशन पुत्र सुमेरा, साहिल पुत्र मदन, सोनू पुत्र साधु, सुंदरपाल पुत्र साधु, रोहित पुत्र रोशन, जितेंद्र पुत्र देवी सिंह, टीटू पुत्र मामन, मदन पुत्र रामकुमार राजेश पुत्र भोपाल, जोगेंद्र पुत्र भोपाल, पितांबर पुत्र शेर सिंह, साधु पुत्र सुमेरा, बिट्टू पुत्र बिशंबर, सरपंच का बेटा धुम्मन के अलावा इलमे, ओमपाल व रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed