फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against District President of Bhakiyu Tomar faction

Baghpat News: भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा

Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case against District President of Bhakiyu Tomar faction
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के जंगल में सरकारी रास्ते में मिट्टी खनन करने पर प्रशासन ने भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेखपाल मोहित तोमर ने बताया कि सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले कुशल ने तहसील दिवस में शिकायत करते हुए भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू बोक्का और उसके भाई सचिन पर सरकारी रास्ते में अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने छापामारी की तो भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष और उसका भाई पोर्कलेन मशीन से मिट्टी खनन कराते हुए मिले और छापामारी होते ही वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि सात मीटर रास्ता ढाई मीटर से अधिक खुदा हुआ मिला। जहां से 11 हजार 120 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन कर बेच दिया गया और और सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द व क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू उर्फ बोक्का और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नीटू बोक्का व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed