फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cardholders will get free ration from July 21

21 जुलाई से मिलेगा कार्डधारकों को निशुल्क राशन

Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cardholders will get free ration from July 21
एक लाख 99 हजार 470 कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल का होगा वितरण
विज्ञापन

नोडल अफसर की निगरानी में सुबह छह से रात नौ बजे तक राशन का वितरण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। निशुल्क खाद्यान्न वितरण के प्रथम चरण में सरकार की ओर से प्रति यूनिट पांच किलो चावल वितरण किया गया था। मगर, अब राशनधारकों को दूसरे चरण यानि जुलाई से नवंबर माह तक प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल का वितरण किया जाएगा। वितरण 21 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक होगा। नोडल अफसर की निगरानी में सुबह छह से रात नौ बजे तक राशन का वितरण होगा। जिले के एक लाख 99 हजार 470 कार्डधारकों को वितरण होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन माह तक सरकार की ओर से सभी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो नि:शुल्क चावल का वितरण कराया गया था। अब जुलाई से नवंबर माह तक प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। 21 जुलाई से जिले भर में नि:शुल्क राशन का वितरण कराया जाएगा, जो 30 जुलाई तक होगा। नगरीय क्षेत्रों में 66 पॉश मशीन व ग्रामीण क्षेत्रों में 337 पॉश मशीनों ने खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए राशन का उठान शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

आंकड़ाें में राशन कार्ड धारक
मनरेगा कार्ड धारक 7645
श्रमिक 6740
अंत्योदय कार्डधारक 7683
पात्र गृहस्थी 177470
जिले में बढ़ गए सात हजार राशन कार्ड
बागपत। जिले में लगभग सात हजार नए राशन कार्ड बने है। जून माह में आपूर्ति विभाग की ओर से लगभग एक लाख 92 हजार राशनकार्ड धारकों को राशन का वितरण किया गया था। अब जिले में एक लाख 99 हजार चार सौ 70 कार्ड धारक है। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में लगभग सात हजार नए राशन कार्ड बने है। इस बार एक लाख 99 हजार चार सौ 70 राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों को निर्देेश दिया गया है। कोटे की दुकान में भीड़ नहीं एकत्र करनी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। निरीक्षण में खामी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सूर्य प्रकाश पाठक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed