{"_id":"62bb4ae58970800f2907f431","slug":"canteen-operator-and-workers-beaten-up-for-asking-for-liquor-money-baraut-news-mrt594708641","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के रुपये मांगने पर कैंटीन संचालक व कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के रुपये मांगने पर कैंटीन संचालक व कर्मियों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के रुपये मांगने पर कैंटीन संचालक व कर्मियों से मारपीट
बड़ौत। नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर मंगलवार को आठ-दस शराबियों ने रुपये मांगने पर शराब कैंटीन संचालक व कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, इसको लेकर दुकानदारों ने आक्रोश जताया और कोतवाली में तहरीर देते हुए मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।
वाजिदपुर निवासी रोहित का नगर में दिल्ली रोड पर बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब का ठेका व कैंटीन है। मंगलवार को आठ-दस युवक कैंटीन पर पहुंचे और शराब लेकर कैंटीन पर बैठकर शराब पीने लगे। रोहित ने इसके लिए मना किया, लेकिन वे नहीं माने। शराब पीकर जब आरोपी वहां से बिना रुपये दिए जाने लगे तो रोहित ने उन्हें रोक लिया और रुपये मांगे। इस पर शराबियों ने रोहित व कैंटीन में काम करने वाले विक्की व सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख वहां पर भीड़ जुट गई, लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
बाद में पीड़ित ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने कहा कि तहरीर आई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।