{"_id":"41a2da990401a6a3a24955ba012e108a","slug":"cane-purchase-centers-commotion-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र के लिए हंगामा, घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र के लिए हंगामा, घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रंछाड़ के लोगों ने गांव में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए जाने पर डीसीओ कार्यालय पर हंगामा किया और क्रय केंद्र लगवाए जाने की मांग की।
सोमवार को ग्राम रंछाड़ के लोग जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते अभी तक गांव में पूरे गन्ना क्रय केंद्र नहीं लग पाए हैं।
गांव में मलकपुर, किनौनी एवं दौराला के आठ क्रय केंद्र स्वीकृत हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ 2 क्रय केंद्र ही लग सके हैं, जबकि पेराई सत्र शुरू हुए लगभग दो सप्ताह हो गए। किसान गन्ना काटने के इंतजार में हैं, जिससे खेत खाली हो सकें। अभी तक क्रय केंद्र न लग पाने से किसानों का गन्ना खेत में ही खड़ा है।
लोगों ने जिला गन्ना अधिकारी से क्रय केंद्र शीघ्र ही खुलवाए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राजवीर सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीपाल, चरण सिंह, राममेहर सिंह, भोपाल, वेदू, अमरपाल, वीरेंद्र, राजपाल, यतेंद्र सिंह, वीरेंद्र, जगदीश शामिल रहे। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि किनौनी और दौराला के क्रय केंद्र अभी नहीं लग पाए हैं। उन्होंने मिल प्रबंधन से बात की है, दो दिन में क्रय केंद्र लगवा दिए जाएंगे।