{"_id":"5fd4fd468ebc3e3b89071125","slug":"candle-march-organized-in-support-of-farmer-movement-baraut-news-mrt5151823132","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में नगर में निकाला गया कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में नगर में निकाला गया कैंडल मार्च
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों को वापस लेने की उठायी मांग
बड़ौत। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए शनिवार को रालोद कार्यकर्ता और किसानों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। जो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने सरकार से नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग उठायी।
कैंडल मार्च नेहरू मूर्ति से प्रारंभ होकर संजय मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, बड़ौली रोड़ होते हुए पीएन शर्मा पार्क पर संपन्न हुआ। रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान विरोधी कृषि कानून बनाकर किसान मजदूर को सड़कों पर लाने का काम किया है।
पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक ने कहा कि सर्दी में किसानों पर पानी की बौछार की जा रही हैं। सरकार ने किसान विरोधी मानसिकता दिखाई है। जंयत चौधरी के साथ रालोद का एक एक कार्यकर्ता देश के किसान व मजदूर के लिए हर संघर्ष को तैयार है। कैंडल मार्च के माध्यम से उन्होंने नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग उठायी। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुखबीर गठीना, युवा जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय तोमर, अरुण तोमर बोबी, इरफान मलिक, एडवोकेट जयवीर तोमर, रामकुमार चेयरमैन, संजीव मान, हाजी जमीरुदीन, विकास प्रधान, दीपक प्रधान लोयन, संजू तोमर, उमरजान खान, इमरान प्रधान, इसरार खान, विकास राठी, अमित चौधरी आदि रहे।