{"_id":"efaf0d37693c604197a764fc599d393e","slug":"candidates-will-be-choosen-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुन लेंगे प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुन लेंगे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में बड़ौत ब्लाक में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। प्रथम चरण में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी अभेद्य कर दी है। बड़ौत ब्लाक के 44 गांवों के 110 वार्डों के लिए 352 क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के चार वार्डों में कुल 73 जिला पंचायत सदस्य का 1.65 लाख मतदाता भाग्य तय करेंगे।
मंगलवार को दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चार कंपनी बीएसएफ, 88 सब-इंस्पेक्टर, 401 हेड कांस्टेबल, 647 कांस्टेबल को ड्यूटी पर तैनात किया है।
ब्लाक में 32 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं। इनमेंवाजिदपुर, बुढ़पुर, हिलवाड़ी, बड़ौली, जौनमाना, बरवाला, कोताना, गुराना, सिनौली, महावतपुर, किशनपुर, बावली आदि सहित कई गांव शामिल हैं। सभी पर हर वक्त कैमरों की नजर रहेगी। साथ ही अलग से इन सभी गांवों में फोर्स की व्यवस्था की गई है। ब्लाक के 44 गांवों के 110 वार्डों के लिए 352 क्षेत्र
विज्ञापन
पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के चार वार्डों 8, 9, 10 व 11 में कुल जिला पंचायत सदस्य 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्तम आजमा रहे हैं। करीब 1.65 लाख मतदाता सभी प्रत्याशियों का भाग्य मंगलवार को लिख देंगे। ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए 122 मतदेय स्थल बनाए गए है। संपूर्ण क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा गया है।
डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि किसी भी कीमत पर चुनाव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फर्जी वोटर कहीं बिगाड़ न दें माहौल
बड़ौत। पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान नहीं रुकने की स्थिति में माहौल खराब हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की है। खेकड़ा और पिलाना ब्लाक के पहले चरण के चुनाव नौ अक्तूबर को समाप्त हो चुके हैं।
मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव होने हैं। ब्लाक के तहत पड़ने वाले 44 गांवों के 110 वार्डों के लिए 352 क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के चार वार्डों में 8, 9, 10 व 11 में कुल जिला पंचायत सदस्य 73 प्रत्याशी हैं। इनके चुनाव यानी पंचायत चुनाव में फर्जी वोटर बड़ा खेल कर सकते हैं। फर्जी वोटरों का लिस्ट से नाम नहीं कटने की शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी से की है। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि किसी भी कीमत पर फर्जी वोट नहीं डालने दी जाएगी।