फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates reaching birthday crematorium

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जन्मदिन से लेकर श्मशान तक पहुंच रहे प्रत्याशी

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Candidates reaching birthday crematorium
बागपत। चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों की नब्ज टटोल रहे है। हर कोई अपनी जीत को लेकर दावा ठोक रहा है। प्रत्याशी जन्मदिन से लेकर श्मशान घाट तक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जुटे है और लोगों को सुख-दुख में साथ निभाने का आश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। मतदान से 24 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। अब प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए थोड़ा ही समय शेष बचा है। समय को देखते हुए प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने प्रचार के लिए ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने गांव में होने वाले कार्यक्रम और शोक सभाओं की सूचना प्रत्याशियों तक पहुंचा रहे है। प्रत्याशी लोगों को क्षेत्र का विकास और सुख-दुख में साथ निभाने का आश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन

प्रत्याशी जी घर में कराना है जागरण, बच्चे का है नामकरण
एक ओर जहां प्रत्याशी चुनाव में जीत को लेकर गठजोड़ में लगे है, वहीं वोटर भी चुनाव के सहारे अपने काम पूरा कराने में जुटे है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पास रोजाना लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे है। किसी को घर में जागरण कराने की तो किसी को बच्चे के नामकरण के लिए अनुमति दिलाने की मांग कर रहा है। कोई घर में चल रहे आपसी विवाद का निबटारा कराना चाहता है तो कोई सालों से चले आ रहे जमीनी विवाद का समाधान कराने के लिए प्रत्याशी के पास मदद के लिए पहुंच रहा है। प्रत्याशी भी वोटरों को निराश करने के बजाए उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed