फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Came into existence village government

अस्तित्व में आई गांव की सरकार

Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Came into existence village government
पूरे जिले में गांवों की संसद के गठन का उत्सव मनाया गया। सभी विकास खंडों में अपने-अपने क्षेत्र के गांवों के नवनिर्वाचित प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई एवं ग्राम पंचायत को संघटित किया गया। 18 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम रह जाने के कारण प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।
विज्ञापन


बागपत के छह विकास खंडों की 245 ग्राम पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी न हो पाने के कारण ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई गई। जबकि शेष 227 ग्राम पंचायतों को संघटित करने के लिए ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


बागपत विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में 41 ग्राम पंचायतों को संघटित किया गया।  गाधी, कर्मअलीपुर गढ़ी और बाघू में सदस्यों की संख्या पूरी न हो पाने के चलते इन गांवों के प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई। विकास खंड सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड अधिकारी उमाशंकर राम ने 41 ग्राम प्रधानों और 596 पदों के सापेक्ष चयनित 461 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ग्राम प्रधानों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटी।
पिलाना विकास खंड के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 41 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम प्रधानों एवं 553 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 518 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यहां पर ग्राम दौलतपुर में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम रह जाने के चलते ग्राम प्रधान को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। शपथ ग्रहण के बाद सभी ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों में पहली बैठक 26 दिसंबर को किए जाने के लिए निर्देश दे दिए गए। ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठक में ही ग्राम पंचायतों के संचालन के लिए समितियों का गठन किया जाएगा।


खंड विकास कार्यालय बड़ौत व बिनौली पर रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में 88 नव निर्वाचित प्रधानों और 1167 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह की अध्यक्षता बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने व संचालन ग्राम सचिव सुधीर तोमर, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक व लोकपाल ने संयुक्त रूप से किया। विकास खंडों में समर्थकों की भीड़ के साथ प्रधान पहुंचे और शपथ ली। उनके शपथ लेते ही गांव की सरकार का गठन हो गया।

शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेदी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को पद की गरिमा रखते हुए ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने बताया कि ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले जलालपुर, हिलवाडी, फतेहपुर चक, शबगा व किशनपुर में एक तिहाई पद ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली होने के चलते इन गांवों के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि 44 ग्राम प्रधानों में से 39 व  622 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 552 को शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्लाक पर अव्यवस्था रही। महिला प्रधान शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खड़ी रही। उनके लिए बैठने की समुचित व्यवस्था तक नहीं की गई थी। शपथ लेने वाले प्रधानों में अनिल, सुधीर, बिल्लू, मुन्नी देवी, संजीव, रामकुमार, दीपक, गुलवीर, जुल्ला, नीरज, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।

उधर, सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीडी मोहनलाल पटेल, एडीओ पंचायत वीरपाल और योगेंद्र मलिक ने 49 ग्राम प्रधान और 615 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरविंद तोमर, ठाकुर शैलेंद्र, राजू तोमर, आशा राणा, फिरदौस, सलमा, कृष्णा और चांद मोहम्मद शामिल रहे।


खेकड़ा। रविवार को खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी नव निर्वाचित प्रधान एवं सदस्य अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सभागार कक्ष मे खंड विकास अधिकारी कृपाल सिंह ने 37 में से 32 ग्राम प्रधानों एवं 510 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि कोरम पूरा नहीं होने के चलते पांच गांवों के प्रधान जीतने के बावजूद शपथ नही ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed