फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Called to return to the Vedas

वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Called to return to the Vedas
यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा का किया प्रचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में चल रहे यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा का शुक्रवार को भोजान चौपाल पर यज्ञ के साथ प्रचार प्रसार हुआ। प्रवक्ता आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि देश को जहां हम संस्कृति से खुशहाल करते हैं, वही अन्नदाता को भी खुशहाल करना होगा।
मंत्री रवि शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद ने कहा था कि किसान राजाओं का राजा होता है। यदि राजा ही खुशहाल नहीं होगा तो प्रजा को कैसे खुशहाल करेगा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि खुशहाली का रास्ता खेत खलियान से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि वेद संदेश पोषण के लिए वेद प्रचार यात्रा निकाली जा रही है। ऐसे ही देश के अन्नदाता के लिए भी चिंतन करना आवश्यक है। वेद प्रचारक अशोक प्रमोद ने वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। मुकेश विद्यालंकार योगाचार्य ने कहा कि जीवन में सुख और शांति के लिए योग और यज्ञ को अपनाना होगा। इस मौके पर रामपाल सिंह तोमर, पवार खाप मुखिया चौधरी धर्मवीर सिंह, अमरपाल सिंह पवार, पंकज पवार ,महिपाल चौधरी, तेजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

यज्ञ वेद संस्कृति का आधार
छपरौली। आर्य समाज संस्था की ओर से आर्य वेद सप्ताह के पांचवें दिन यज्ञ में विमल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ वेद संस्कृति का आधार है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है और बीमारी वाहक बैक्टीरिया नष्ट होता है। विनोद कुमार, डॉ कृष्ण पाल, वेदपाल, सत्येंद्र कुमार फौजी, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रधान, राजपाल शास्त्री मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed