{"_id":"61310faa8ebc3e21935d0671","slug":"call-to-make-muzaffarnagar-mahapanchayat-a-success-baghpat-news-mrt554429576","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में पंचायतें करके किसानों से बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट/छपरौली/बड़ौत/रमाला। छपरौली के तिरखानाथ मंदिर पर चौबीसी के किसानों की बृहस्पतिवार को पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आहूत महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, दोघट क्षेत्र के कांहड़ व मौजिजाबाद नांगल समेत बड़ौत व बुढ़पुर में हुई पंचायत में मुजफ्फरनगर पहुंचने का आह्वान किया।
छपरौली में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। पंचायत में करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की घोर निंदा की। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है और सरकारी देय के लिए किसानों से रिकवरी की जा रही है। पंचायत की अध्यक्षता सुभाष चौधरी ने की तथा संचालन रणवीर सिंह ने किया। यहां धर्मवीर सिंह, अशोक, महावीर, सुखवीर, ओमवीर, उमेश, धर्मपाल, प्रवीण, रामजीत, पप्पू और बबलू मौजूद रहे।
वहीं, कान्हड़ गांव में पंचायत में पूर्व प्रधान नरेंद्र अहलावत ने कहा कि किसान सरकार की नीति को समझ चुका है। पंचायत की अध्यक्षता अय्यूब पलड़ा ने की व संचालन रामछैल पंवार ने किया। पंचायत में आनंद छिल्लर, तेजपाल धनौरा, रहीसूदीन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुरेश राणा, आशिफ, राजपाल, अरुण तोमर, अमित वेदवान, राजेंद्र चौधरी रहे।
विज्ञापन
मौजिजाबाद नांगल गांव में बृजपाल के आवास पर ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें भी मुजफ्फरनगर महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग का शोषण कर रही है। बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कराने पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर शर्मा ने की व संचालन योगेश शास्त्री ने किया। यहां रामनिवास शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, अनुज, अमित, भगवत, हरिओम शर्मा, विनय शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित कुमार, मणिकांत रहे।
वहीं, बड़ौत में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर बैठक में मुजफ्फरनगर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। यहां ईश्वर सिंह तोमर, चद्रपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, देशराज सिंह, बिजेंद्र, कपिल तोमर, राजेंद्र तोमर, सतेंद्र फौजी, नरेंद्र फौजी, सतेंद्र तोमर, पंकज प्रधान शामिल रहे।
रमाला। चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत बुढ़पुर गांव में जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने पार्टी की नीतियों का प्रचार कर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों, कीटनाशकों, खाद व बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। बिजली की दरें अन्य प्रदेशों से अधिक हैं। किसान आठ महीने से नए कृषि कानूनों के विरोध में बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। 700 से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं। सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयकिशोर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कुलदीप उज्ज्वल, राजू सिरसली, विजेंद्र, किरणपाल मौजूद रहे।