फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call for sacrifice for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ करने का आह्वान

Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Call for sacrifice for environmental protection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। आर्य कल्याण समिति की ओर से चल रहे पर्यावरण शुद्धि एवं जन जागरण अभियान के अंतर्गत दाहा में महायज्ञ हुआ। यज्ञ के उपरांत गुरुकुल से आई ब्रह्मचारिनी और आचार्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाल आर्य और कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्य सुमेधा आर्य यज्ञ की ब्रह्मा रही। उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रकृति को दूषित करता है, जबकि प्रकृति अपना कार्य मनुष्य की भलाई के लिए करती है। उन्होंने वेदों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इसके उपरांत समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए आचार्य सुमेधा आर्य, गुरुकुल की ब्रह्मचारनियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रविकांत राणा, किरण पाल राणा व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए रवाना हुए कार्यकर्ता
दोघट। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का हरिद्वार में तीन दिवसीय किसान अधिवेशन है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को क्षेत्र के किसान हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि हरिद्वार में नौ से 11 अक्तूबर तक होने वाले अधिवेशन में गन्ना बकाया भुगतान के अलावा अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र अहलावत, कुलदीप पंवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed