फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cabitate Minister Sanjeev Baliyan issue of public problems in a program

सरकार जनसंख्या नियत्रंण कानून बनवाने को प्रयासरत : संजीव

Thu, 18 Jul 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cabitate Minister Sanjeev Baliyan issue of public problems in a program
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने फिरोजपुर के बल खंडी मंदिर में पूजा कर धर्म लाभ उठाया
विज्ञापन

फोटो नंबर 17केएआर 6
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस कानून का बनना अत्यंत जरूरी है। यदि यह कानून जल्द नही बना तो देश आर्थिक व सामाजिक स्तर पर पिछड़ जाएगा। इस कानून को बनवाने में सभी को अपनी सहभागिता देनी होगी।
क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर स्थित बाबा बल खंडी मंदिर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता रतिंद्र त्यागी के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम, भंडारे का आयोजन हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में बाबा बल खंडी की विशेष पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा होने वाले कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। आम आदमी को किसी प्रकार की कोई परेशान न उठानी पडे़। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद भी केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से मिले । ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्याएं रखीं। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश राज्य मंत्री गीता प्रधान, विधायक योगेश धामा, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा, उत्तरांचल के संगठन मंत्री मनोज आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर, जसबीर सोलंकी, नरेश वर्मा, खेकड़ा नगर अध्यक्ष अश्वनी प्रभाकर, मनोज धामा, गौरव, गिरीश त्यागी, आदित्य, राजबीर, अनमोल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed